छत्तीसगढ़

रायपुर : एक वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस द्वारा झज्जर (हरियाणा) से किया गया गिरफ्तार 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक वर्ष पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गया था

रायपुर : इस प्रकार है नाबालिग लड़की के पिता निवासी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के द्वारा दिनांक 12.06.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी नाबालिग लडकी उम्र 17 साल 03 माह की दिनांक 12.06.2021 के रात्रि 03:30 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो वापस घर नही आयी है तथा पता तलाश पर नही मिली है जिस गुम इंसान क्रमांक 52/2021 कायम कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन मे एवं नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाने की पूर्ण संभावना पर अप0क0 181/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान पतासाजी पर दिनांक 19.06.2022 को आरोपी प्रदीप जाट पिता मांगेराम जाट उम्र 32 साल साकिन ग्राम झामरी पोस्ट व पुलिस चौकी झाड़ली थाना साल्हावास जिला झज्जर हरियाणा के कब्जे से गुम / अपहृता को बरामद कर कथन लिया गया जो अपने कथन में ग्राम जोता मे गन्ना बाडी में काम करने जाने के दौरान प्रदीप जाट हरियाणा के रहने वाले के द्वारा इसे मैं तुम्हें पसंद करता हॅू, शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर दिनांक 12.06.2021 को भगाकर अपने साथ हरियाणा ले जाकर शादी कर अपने पास रखकर लगातार इसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहना जिससे वर्तमान में तीन माह की गर्भवती होना बतायी है। पीड़िता का गुप्तांग परीक्षण एवं आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण मे आरोपी के द्वारा पीड़िता नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का लालच देकर भगाकर ले जाकर शादी कर पत्नि बनाकर अपने पास रखकर लगातार जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करते रहना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 जोड़ी जाकर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक मोहसिन खान के निर्देशन में उप निरीक्षक विनोद कश्यप, महिला सहायक उप निरीक्षक अमिला नाग, म0आर0 2288 प्रज्ञा दादर शर्मा व आर0 703 नवीन लहरे के द्वारा किया गया है। उपरोक्त अधिकारी / कर्मचारी के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुये आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!