छत्तीसगढ़

रायपुर : आधा किलो से अधिक अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 19.09.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सिटी सेंटर मॉल के पास शनी मंदिर के किनारे दोपहिया वाहन सवार 01 व्यक्ति अपने पास बैग में मादक पदार्थ अफीम रखा हुआ है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक बंछोर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में अफीम रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी अभिषेक बंछोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 616.15 ग्राम अफीम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन सीजी/04/एमडब्ल्यू/4090 तथा 01 नग एप्पल आईफोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 186/25 धारा 18बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अभिषेक कुमार बंछोर पिता अशोक कुमार बंछोर उम्र 35 साल पता ग्राम सेलूद जवाहर चौक थाना उतई जिला दुर्ग हाल पता म0न0 488 सुमीत लैण्ड स्कैप बलौदाबाजार रोड डीपीएस स्कूल के पास सेमरिया थाना विधानसभा रायपुर

कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र असैया थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, सउनि. गेंदू राम नवरंग, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, घनश्याम साहू, संतोष दुबे, आर. प्रकाश पात्रे तथा संजय मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!