छत्तीसगढ़

रायपुर : आदतन बदमाश हथियार के साथ पकड़ाया, की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही…

रायपुर : उरला पुलिस को एक आदतन बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है जिसके कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है।

विगत काफी दिनों से छुट-पुट शिकायते प्राप्त हो रही थी कि बदमाश मो.जुबेर आस-पास के क्षेत्र में छीना झपटी, हथियार लेकर लोगो को डराना धमकाना,मारपीट आदि अपराधिक कृत्य करता रहता है। उरला पुलिस को बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। आज दिनांक 22.12.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी मो.जुबेर, सुभाष चौक बीरगांव में चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है तथा लोगों में भय व्याप्त है कि सूचना पर तत्काल उरला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शीघ्र घेराबंदी की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

थाना उरला में अपराध क्र. 571/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जिसे आज दिनॉंक 22.12.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। आरोपी पुराना बदमाश है, चोरी, मारपीट, अवैध गांजा बिक्री, जैसे कई संगीन मामलो में जेल जा चुका है, खमतराई थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश मोह.जुबेर जो थाना उरला क्षेत्र में भी सक्रिय रहता है !

गिरफ्तार आरोपी व पताः- 01.मोह.जुबेर पिता मोह.असफाक उम्र 19 साल साकिन गाजीनगर मोह.रियाज पार्षद के घर के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!