छत्तीसगढ़

रतनपुर : तीसरी बार पकड़े गये माल सहीत चोरी के आरोपी, एक ही रात में अलग अलग घरो में नकबजनी पुलिस की गिरफत में..

रतनपुर : दिनांक 17-11-2022 के दरमियानी रात बगदेवा पथरापाली 02 अलग अलग घर मे तथा नवापारा लिम्हा में रात में अज्ञात चोर द्वारा (1) तीन नग मोबाईल -02 टच स्क्रीन व 1 की पेड मोबाईल ,(2) चांदी का करधन 01 जोडी (3) चांदी का पायल 01 जोडी , (4) बिछिया 01 नग (5) सोने का 01 नग लॉकेट (6) सोने का मंगलसुत्र 07 फर वाला (7) सोने का गेहूंदाना दो नग, (8) नगदी रकम 20000 रू जुमला कीमती 74000 रू चोरी कर फरार हो गये हैं कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 658/2022 व 659/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करने पश्चात अज्ञात चोरो की पतासाजी हेतु

टीम गठित कर त्वरित पतासाजी हेतु एसीसीयू से सम्पर्क कर चोरी हुये मोबाईल का लोकेशन लिया गया मोबाईल का लोकेशन थाना पाली क्षेत्र बीहण जंगल इलाका भंडारखोल में मिला तत्काल टीम रवाना किया गया एवं स्थानीय थाना पाली पुलिस के मदद से लोकेशन पर पहुचने पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे संदेह पर घेराबंदी कर पकड़ा गया व पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे जिनके कब्जे से चोरी की मश्रूका मोबाईल 03 नग दोनो संदेही से मिला नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम बबलू तथा दुसरे ने रवि बताया जिनसे कडाई से पूछताछ करने पर चोरी गये मश्रूका एवं नगदी रूपये रवि अगरिया के घर भंडारखोल में छिपा कर रखना बताये जिनके कब्जे से एक काला पीठठू बैग में चोरी गये मश्रूका मोबाईल ,सोने चांदी के जेवर ,नगदी रकम 15000 रू ,कुल जुमला किमती 74,000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया हैं आरोपीयो को गिरफतार किया गया हैं जिन्हे मान न्यायालय पेश किया जाता है ।

गिरफतार आरोपी : 1 बबलू रजक पिता श्री आनंद राम रजक उम्र 21 साल साकिन ग्राम ढेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0 । 2 रवि अगरिया पिता श्री संतलाल अगरिया उम्र 19 साल साकिन ग्राम भंडारखोल थाना पाली जिला कोरबा छ0ग0 ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!