छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : लोगों को मिली गर्मी से राहत, आज से सूर्य की तपिश और होगी कम, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना..

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। न्याय धानी में बीते 72 घंटे के भीतर जिस तरह से मौसम ने करवट बदली है और झमाझम बारिश हुई है उससे साफ है कि आज भी यह जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो धीरे-धीरे मानसून दस्तक दे रहा है। जल्दी इसकी घोषणा की जाएगी। आज से सूर्य की तपिश और कम होगी। रिमझिम बारिश होने के कारण उमस का प्रभाव भी कम होगा। भीषण गर्मी से अब राहत मिली है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होगा। आसमान में बादल आने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, भावनगर, खंडवा, गोंदिया, दुर्ग, भवानीपटनम, कलिंगपटनम, मालदा और मोतिहारी है। अगले 3 दिन में मध्य प्रदेश के कुछ भाग, विदर्भ के शेष भाग, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ भाग, उड़ीसा, गंगेटिक पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ और भाग में मानसून पहुंचने की संभावना बन रही है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व बिहार से अंदरूनी उड़ीसा तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 18 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!