छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : गरज-चमक को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिलासपुर में लगातार छ: दिनों से बारिश जारी..

मौसम अपडेट : प्रदेश में रविवार को मेघों ने गरमी की छुट्टी कर दी। कई जिलों में अच्छी बारिश हुई मौसम विभाग ने 20 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। राजधानी सहित अन्य जिलों में मानसून की इस पहली वर्षा ने शहर से लेकर गांवों को भी तरबतर कर दिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रायपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में मानसून पहुंच चुका है, वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। इसका असर रविवार को देखा गया, जब प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है।

एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 20 जून को अनेक स्थानों पर हल्की, मध्यम व तेज वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। राजधानी में आकाश मेघमय रहने के साथ ही शाम से गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होगी। साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियय और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

प्रदेश में वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेमी.में)

मौसम विभाग ने प्रदेश में वर्षा के प्रमुख आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अलावा भी प्रदेश में बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक पेंड्रा रोड-11, कटघोरा-6, पिथौरा, पामगढ़, शिवनारायण-5, कुसमी, बिल्हा,बलौदा बाजार-4, बलौदा, पेंड्रा, बिलासपुर, शक्ति, पाली, कोटा,बेमेतरा, साजा,कोरबा, चांपा, प्रतापपुर,-3, जांजगीर, पुसौर, खैरागढ़, जैजैपुर, तमनार, जनकपुर, बेरला, करतला, पलारी, मालखरौदा, भैयाथान, डोंगरगढ़, थानखमरिया, भाठापारा, सोनहट, वाड्रफनगर, रायगढ़, तिल्दा, कसडोल, रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, बागबाहरा, ओडगी, खरसिया-2 सेमी शामिल हैं।

बिलासपुर। न्यायधानी में सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह छह बजे के करीब 40 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर में वैसे तो पांच दिनों से रोज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो रही थी,लेकिन आज स्थिति एकदम अलग थी। सुबह पांच बजे अचानक काले घने बादल घिर आए। छह बजे के आसपास जबरदस्त बारिश ने पूरे शहर को लबालब कर दिया।

तापमान में आएगी गिरावट

रविवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 1.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। मौसम विभाग की माने तो एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है। एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। 20 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं जिले में अब तक 403 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!