रतनपुर : दिनांक 01.08.2025 को प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी निवासी भरारी थाना रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिक भतीजा दिनाँक 31/07/2025 के शाम करीबन 04:30 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है, और अपने साथ मोबाईल फोन ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर, नाबलिक बालक की लगातार पता तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित की गई थी। उक्त टीम द्वारा हर संभावित स्थानों में जाकर लोगों से पुछताछ कर व टेक्नीकल इंटेलिजेंस की सहायता से पतातलाश की जा रही थी। गुम इंसान के मोबाईल लोकेशन व टेक्नीकल टीम के कड़ी मेहनत से गुम बालक को ग्राम भरारी के स्कूल के बंद पड़े कमरे में मृत पड़ा होना पाया गया। गुम बालक के दोस्तो से पुछताछ करने पर पता चला कि मृतक अपने पास मोबाइल रखता था एवं आरोपी जो मृतक का दोस्त था उसकी नज़र उसके मोबाइल पर थी । टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से संदेही को पकड़ा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि गेम खेलने के लिये उसके पास मोबाईल न होने से मृतक से मोबाईल लेने की नियत से आरोपी ने मृतक को गला घोटकर मार डाला । आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Related Articles
गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा के अलग-अलग 4 प्रकरणों में 40 लाख के गांजा के साथ 9 आरोपियों को भेजा गया जेल
रायपुर : शादी का झांसा देकर सेवानिवृत्त टेक्निशियन से लाखों रूपये ठगी करने वाले उडीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में हुये लाखों रूपये चोरी का खुलासा, राजस्थान के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार; बिलासपुर-कोरबा समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी
जशपुर : महिला के साथ, उसके घर में घुसकर की थी गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
रायपुर : इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…
मानसून : 2 से 8 जुलाई तक झमाझम बारिश! प्रदेश में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, बिलासपुर लगातार चौथे दिन सबसे गर्म, उमस ने बढ़ाई परेशानी..












