छत्तीसगढ़

मुंगेली पुलिस ने लौटाये 14.50 लाख के कुल 120 नग गुम मोाबाईल…

मुंगेली : पुलिस के प्रति आमजन की विश्वसनीयता एवम पुलिस के कार्यों में आमजन के सहयोग के उद्देश्य से जिले में थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत गुम मोबाईल की खोजबीन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह द्वारा साईबर सेल के नेतृत्व में 04 विशेष टीम का गठन कर गुम मोबाईल खोजने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान में विशेष टीम के द्वारा राज्य के दीगर जिलों रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कवर्धा, जांजगीर-चांपा से कुल 120 नग मोबाइल कीमती 14.50 लाख रूपये रिकवर किया गया है। जिसे नये वर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस कंट्रोल रूम मुंगेली में दिनांक 02.01.2023 को पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह द्वारा मोबाईल मालिकों को वापस किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!