छत्तीसगढ़

मारपीट कर लुटपाट करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गया गिरफतार…

रतनपुर : प्रार्थी थाना उपस्थित आकर कराया कि मैं दिनाँक 27.06.2022 के सुबह लगभग 09:15 बजे रतनपुर से बिलासपुर जाने के लिये बस के इंतजार में महामाया चौक रतनपुर में बैठा था कि दो लड़के वहाँ शराब के नशे में आये और प्रार्थी के कालर को पकड़कर माँ बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर पैसा कहां है पूछे तथा जबरदस्ती प्रार्थी के जेब में रखे मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का कीमती 10000 रूपये को लुटकर भाग गये। फरार आरोपियों को रतनपुर पुलिस द्वारा पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। जिन्हे माननीय न्यायालय कोटा में पेश किया गया। आरोपियो को मान. न्याया. के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. शिव सारथी पिता रघु सारथी उम्र 34 वर्ष निवासी खंडोबामंदिर के पास रतनपुर थाना

रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2. मोहन सारथी उर्फ खुसरू पिता राजाराम सारथी उम्र 37 वर्ष निवासी महामाया चैक रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!