छत्तीसगढ़

मामूली बात को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर – प्रार्थी शेख वसीम ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अम्बेडकर नगर गुढ़ियारी में रहता है तथा प्रार्थी की अम्बेडकर चैक पास स्वयं की किराना दुकान है। प्रार्थी दिनांक 13.07.2022 को अपने किराना दुकान में बैठा था तभी लगभग 02.00 बजे अहमद खां प्रार्थी के पास दौड़ते हुये आकर बताया कि अम्बेडकर चैक पास अकरम खां को रवि राव एवं खिलेश्वर उर्फ गोलू चाकू से मार रहे है। प्रार्थी जब वहां पहुंचा तब अकरम खां जमीन पर पड़ा हुआ था प्रार्थी द्वारा अकरम खां से क्या हुआ पूछने पर अकरम खां द्वारा बताया गया कि गाड़ी चलाने के मामूली बात पर रवि राव एवं खिलेश्वर उर्फ गोलू द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकू से उसे जांघ एवं सीने पास मारकर चोट पहुंचाये। जिस पर रवि राव एवं खिलेश्वर साहू उर्फ गोलू के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 295/22 धारा 307, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं अकरम खां सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुये, आरोपियों की पतासाजी करते हुये उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी रवि राव एवं खिलेश्वर उर्फ गोलू को गिरफ्तार करने मंे सफलता मिली। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपी द्वारा गाड़ी चलाने के मामूली बात पर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं 01 नग चाकू जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01. रवि राव पिता राजू राव उम्र 19 साल निवासी सांई मंदिर, अम्बेडकर नगर गुढ़ियारी रायपुर।

02. खिलेश्वर साहू पिता हिंगलाल साहू उम्र 22 साल निवासी विकास नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!