छत्तीसगढ़

महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में..लगातार की जा रही थी आरोपी की पतासाजी…

बिलासपुर : दिनांक 08.11.2022 को पीडिता दोपहर डेढ बजे से 02 बजे के बीच अपने अधिवक्ता के घर अशोक नगर कानूनी सलाह लेने आयी थी जो वही पर आरोपी विकास साहू उर्फ विक्की पीडिता को देखकर उसके साथ छेडखानी करने लगा पीडिता द्वारा प्रतिरोध करने पर उसके बाल पकडकर उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगा घटना को देखकर अधिवक्ता एवं उसके पति के द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी वहाँ से भाग गया।

पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध धारा 354, 294, 506, 323, 511 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को घेराबंदी कर नेहरू चौक के पास से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!