रायगढ़ : 01 मई 2024 को थाना खरसिया में स्थानीय महिला द्वारा ताराचंद पटेल निवासी सक्ती के विरुद्ध मोबाइल पर अश्लील बातें कर मानसिक रूप से परेशान करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित महिला ने बताया कि शासकीय कार्य को लेकर 01 मई को सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल को कॉल की जिस पर ताराचंद पटेल अश्लील बातें करने लगा जिससे उसका कॉल काटी दी । उसके बाद से ताराचंद पटेल अश्लील मैसेज करने लगा जिससे परेशान होकर ताराचंद पटेल पर कार्यवाही करने लिखित शिकायत थाने में दी । थाना खरसिया में महिला की आवेदन पर अपराध क्रमांक 256/ 2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के तहत ताराचंद पटेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार होकर लुकछिप रहा था । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश टीआई कुमार गौरव साहू को दिए । टीआई कुमार गौरव द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिर लगा रखे थे कि कल मुखबीर सूचना पर खरसिया पुलिस द्वारा सक्ती में दबिश देकर आरोपी ताराचंद पटेल पिता स्व. मनिराम पटेल उम्र 41 वर्ष साकिन मरकामगोढ़ी थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपित का जेल वारंट जारी होने से आरोपी जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी खरसिया, महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक. विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, बजमोहन नायक का विशेष योगदान रहा है।
Related Articles
पटवारियों की हड़ताल स्थगित: सीएम विष्णु देव साय से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ का फैसला, मांगों पर विचार के लिए बनेगी समिति
सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: एक झटके में ₹5,000 टूटा सोना, चांदी ₹8,200 से ज्यादा लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव
रायपुर : लाखों रूपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी रसोईया गिरफ्तार
बिलासपुर : साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार
महिला की मांग में सिंदूर भरकर आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध, बाद में पत्नी बनाकर रखने से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार..
म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने वाला एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 01 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी…
हेरोइन/चिट्टा की अवैध बिक्री करने वाले मुख्य सप्लायर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.22 लाख की मशरूका जप्त…












