छत्तीसगढ़

मस्तुरी : ग्राम सरगवा, कर्रा एवं भोथीडीह में पुलिस की रेड तीन आरोपी गिरफ्तार….

मस्तुरी : अगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शांति पूर्ण और निरविघ्न रूप से होली त्यौहार सम्पन्न कराने के लिए नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में मस्तुरी पुलिस द्वारा दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम सरगवा,कर्रा एवं भोथीडीह में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन एवं कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी विद्या प्रकाश मनहर पिता मंगल राम उम्र 20 साल निवासी सरगवा थाना मस्तुरी बिलासपुर के कब्जे से 05 लीटर 760 एम एल देशी प्लेन शराब, आरोपी मनहरण कौशिक पिता बाबू लाल उम्र 50 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध  कच्ची महुआ शराब  एवं रामेश्वर केंवट पिता मेला राम केंवट उम्र 31 साल निवासी भोथीडीह थाना मस्तुरी बिलासपुर के कब्जे से 03 लीटर 6 एम.एल देशी प्लेन शराब को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 34(1) क आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आगे भी अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी- 

  1. विद्या प्रकाश मनहर पिता मंगल राम उम्र 20 साल निवासी सरगवा थाना मस्तुरी बिलासपुर
  2. मनहरण कौशिक पिता बाबू लाल उम्र 50 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी बिलासपुर
  3. रामेश्वर केंवट पिता मेला राम केंवट उम्र 31 साल निवासी भोथीडीह थाना मस्तुरी बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!