छत्तीसगढ़

ब्याज में पैसे देकर मोटर साइकिल एवं दस्तावेज़ गिरवी रखे 19 नग मोटर साइकिल किया गया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : प्रार्थी भागवत प्रसाद सूर्यवंशी निवासी पंधी थाना सीपत का दिनांक 10.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे पैसों की आवष्यकता पड़ने पर वह आसपास पता किया तब परसाही के महेष कुमार डहरिया से सम्पर्क कर रकम मांगा जो रकम के बदले में मोटर सायकल को गिरवी रखने एवं 5% ब्याज देने की बात बोला जिससे पैसों की आवश्कता होने पर वह अपनी मोटर सायकल होण्डा लियो क्र. CG 10 AY 8098 को गिरवी रखकर पैसे ले लिया एक माह पूरा नहीं होने पर भी महेष डहरिया इसे ब्याज का रकम एवं गाड़ी की मूल पेपर मांगने लगा यदि नही दोग तो तुम्हारा गाड़ी डूब जायेगा कहकर मारने पीटने की धमकी देने लगा जिससे डर से वह ब्याज का 400 रू. एवं अपने गाड़ी का पेपर उसके पास छोड़ दिया, तब पता चला कि इसी प्रकार से आसपास के लोगों का भी गाड़ी को गिरवी रखकर अपने पास रखा है, और ब्याज के पैसों के लिए लोगों को आये दिन प्रताड़ित कर डरा धमका कर पैसा वसूली करता है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना कर घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपी महेश कुमार डहरिया का पता तलाश कर सकुनत से पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर ब्याज के रकम देने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना एवं आसपास के लोगों के वाहन को ब्याज का रकम देकर गिरवी रखना स्वीकार करते हुये अपने बाड़ी में रखे प्रार्थी के मोटर सायकल सहित 19 नग मोटर सायकल बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – 01. महेश कुमार डहरिया पिता रामदुलारी डहरिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम परसाही थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!