छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 30 वर्षीय युवक की हुई हत्या , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पहुंचे…

बिलासपुर : थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम निगार बंद में पाठ बाबा मंदिर के सामने रामगढ़ में 30 वर्षीय युवक एवं मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक के धारदार हथियार से रात्रि में किसी अज्ञात शक्ति द्वारा हत्या कर दी गई प्रत ह उनके परिजनों के वहां पहुंचने पर घटना की सूचना दी गई जिस पर तत्काल पुलिस की टीम, एफएसएल डॉ की टीम, डॉग स्कॉड एवं स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाकर एसीसीयु एवं थाना पुलिस टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु भेजा गया है। निरीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर शव पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है , थाना तखतपुर में धारा 103 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

नाम मृतक – जागेष्वर पाठक पिता स्व राजकुमार पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी पाठबाबा मंदिर परसाकांपा निगारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

घटनास्थल – पाठबाबा मंदिर परसकांपा निगारबंद

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!