छत्तीसगढ़

बिलासपुर: सुने मकान में चोरी करने वाला एवं सामान को छुपाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल 95000 रु. बरामद..

बिलासपुर :- दिनांक 14/06/22 को प्रार्थी जनार्दन राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर पर कोई अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है, जिस पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। अपराध में उ. पु. म. एवं वरिष्ट पुलिस अधिo श्रीमति पारूल माथुर व अति० पुo अधिo शहर श्रीमान उमेश कश्यप एवं नगर पु० अधि० कोतवाली श्रीमति स्नेहिल साहु के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस स्टाफ ने विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि अमित बघेल नाम का व्यक्ति ने लाल खदान की चोरी किया है जिस पर उक्त आरोपी को थाना लाकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया और सोने के गहने को सुनीता निषाद को देना बतायी जिस पर सुनीता निषाद को भी पूछताछ किया जो चोरी का समान को घर पर रखना बतायी जहां से आरोपीयों के कब्जे से एक नग सोने की अंगुठी, एक जोडा कान का टाप्स, एक नग सोने का टुटा हुआ नथनी, एक जोड चांदी का पायल, तीन नग मोबाइल, 10 नग साडी नकदी रकम 13000 रू कुल जुमला किमती 95000 रू बरामद किया जा कर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से दिनांक 28:06:22 को गिरफतार कर न्यायीक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी 1. अमित कुमार बघेल पिता स्व. ओझा दास बघेल उम्र 25 साल सा० जानकी मेडिकल के पिछे लालखदान जमुना थाना तोरवा जिला बिलासपुर | 2. सुनीता निषाद पति अभयराज निषाद उम्र 40 साल सा० चिंगराज पारा बंधु कांप्लेक्स थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी तोरवा उनि फैजुल होदा शाह, उप निरी० एस. एस. पटेल, प्र० आर0 616 अशोक कश्यप, आरक्षक 544 अनुप किण्डो, 198 धर्मेन्द्र, आराक्षक- सरफराज खान थाना सिविल लाईन का सराहनीय योगदान रहा है। –

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!