बिलासपुर : विगत 03 वर्षों से शादी की झांसा देकर बहला- फुसलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में दिनांक- 08.11.2023 को उक्त अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त आरोपी घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी कर दबिश देकर पकड़ा गया जिसे 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया ।
नाम आरोपी :- राकेश कुमार यादव पिता मोहन लाल यादव उम्र- 28 वर्ष निवासी- ओवर बिंज के निचे, रेल्वे फाटक अकलतरा, थाना- अकलतरा, जिला- जांजगीर चांपा (छ.ग.)




















