छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मोटर साईकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के पास से मिला चोरी का मोटर सायकल…

बिलासपुर : दिनांक 14.11.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका मो.सा. एच एफ डिलक्स क्र. CG 10, AC 1032 से जा रहा था कि बहतराई स्टेडियम के पास रुका तो एक अज्ञात वक्ति द्वारा उसके मो.सा. चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिली की मनीष साहू ऊर्फ करिल्ला सा. बहतराई द्वारा एक मो.सा. को बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है, मुखबीर के बताये संदेही मनीष साहू उर्फ करिल्ला को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना एवं मो.सा. को घर के अन्दर छुपाना बताये जिनके मेमोरण्डम कथन अनुसार चोरी की मो.सा. कीमती करीबन 10,000 रु. बरामद किया गया ।

नाम आरोपी:- 01 मनीष साहू ऊर्फ करिल्ला पिता सुंदर लाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बहतराई स्टेडियम के सामने बस्ती, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!