बिलासपुर : वाहन चालक प्रार्थी अपनी बोलेरो वाहन में किसी को ड्राप करने बिलासपुर आया था, वापसी दौरान भटिआ पेट्रोल पंप के पास 3-4 लड़के इनकी बोलेरॉ को सामने से आकर रोकवाये व बोनट उपर चड़ गए, प्रार्थी ने मना किया तो शराब पिने के लिए पैसे की मांग किये, विरोध करने पर प्रार्थी के साथ हाथ थप्पड़ से मारपीट, गाली गलौच किये. जान से मारने की धमकी भी दिए. राहगीरों के विरोध करने पर भीड़भाड़ देखकर आरोपी भाग गए.
तत्काल सूचना पाते ही सिविललाइन पुलिस वहाँ पहुंची. आसपास पतासाजी करने पर आरोपिओ के नाम की पहचान करने में सिविललाइन पुलिस को सफलता मिली साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी प्रार्थी ने देखकर आरोपिओ की पहचान की.
आरोपी
1. अभिषेक लाल पिता शैलेन्द्र 22 साल ओमनगर जरहाभाठा
2. सूरज सोनवानी पिता राकेश 26 डाल जरहाभाठा मिनिबस्ती
3. एक नाबालिक




















