छत्तीसगढ़शिक्षा/एजुकेशन

बिलासपुर : प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर 29 अगस्त 2021व2021-22 में प्री. इंजीयनियरिंग एवं प्री. मेेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के कोचिंग की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा राज्य के प्रतिभावन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के पात्र विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये है।

छ.ग. राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के स्थायी जाति प्रमाण-पत्र धारक ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड गणित एवं जीवन विज्ञान विषय में प्राप्त किया हो, जिनके अभिभावक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रू. से अधिक न हो, इस प्रशिक्षण हेतु आवेदक अपना आवेदन-पत्र जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में 17 सितम्बर 2021 शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं।

योजना से संबंधित विस्तृत विवरण तथा आवेदन-पत्र का प्रारूप आदि से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त या डाउनलोड की जा सकती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!