छत्तीसगढ़

बिलासपुर : दिव्यांग महिला को अश्लील मैसेज करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफतारी के डर से लखनऊ भाग गया था आरोपी…

बिलासपुर : दिनांक 23.06.2022 को पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश की कि उसकीशादी के करीब एक सप्ताह बाद दिनांक 11.05.2022 से आज दिनांक 20.06.2022 तक उसके पति के मोबाईल नंबर में उसकी बहन के मामा ससूर का बेटा राम साहू द्वारा अपने मोबाईल नंबर 9294745573 से उसे अश्लील मैसेज एवं फोटो भेजते है और बदनाम करने के नियत से फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाटसप में उसके फोटो का एडिट करके वायरल कर रहा है जिसको मना करने पर जान से मारने देने की धमकी देता है जिससे वह एवं उसका पति मानसिक रूप से बहुत परेशान है ।

रिपोर्ट पर आरोपी रामजी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, दौरान विवेचना के आरोपी रामजी साहू का लगातार पतातलाश किया जा रहा जो पुलिस से बचने के लिये लखनउ में जाकर छुप गया था, दिनांक 16.11.2022 को थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू को मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी रामजी साहू अपने गांव ग्राम अमलीडीह झगरहट्टा मुंगेली में आया हुआ है, सूचना से तत्काल थाना प्रभारी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक पुजा कुमार को सूचना से अवगत कराया गया आदेशानुसार तत्काल टीम गठित कर मुंगेली रवाना किया गया जहां मामले के नामजद आरोपी रामजी साहू उर्फ बाउ पिता टेकराम साहू उम्र 20 ग्राम अमलीडीह झगरहट्टा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली छ.ग. को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया जो पूछताछ में जुर्म घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व सिम को जप्त किया गया तथा घटना के समय प्रयुक्त एक मोबाईल व सिम को तोडकर लखनउ उ.प्र. में पुलिस से बचने के लिये तोडकर नदी में फेंकना बताया जिससे मामले में धारा 201 भादवि जोडी गई है। मामले में आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरी. थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, उप. निरीक्षक एच आर यदु, प्रधान आर. विनोद यादव व आरक्षक सुनील कोरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!