बिलासपुर – दिनांक 08.06.2022 को ग्राम करगीकला सरपंच के माध्यम से सूचना मिला की उनके ग्राम के नोहर साहू की नवविवाहिता पत्नी घर में आग में जल गई है, सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा जाकर तस्दीक किया गया। मौके पर नोहर साहू की पत्नी नागिता उर्फ श्वेता साहू की आग से जलकर मृत्यु चुकी थी। मौके पर मिट्टी तेल, माचिस पडा था, मर्ग सदर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर शव का पीएम कराया गया। मामले में जांच दौरान मृतिका नगीता उर्फ श्वेता साहू उम्र 24 साल को उसके ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाए हो कहकर प्रताड़ित करते थे जिससे मृतिका तंग आकर मिट्टीतेल अपने आप के ऊपर छिड़क कर माचिस से आग लगा ली। जिससे मृतिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त मामले में जांच दौरान अपराध सबूत पाए जाने से मृतिका के पति 01.नोहर कुमार साहू पति लेधरूराम उम्र 30 साल साकिन करगी कला 02. ससुर लेधरुराम पिता स्वर्गीय बसंत साहू 03. सास श्रीमती सातीन बाई 04. मनोहर साहू पिता लेधरुराम 05 श्रीमती माया साहू पति मनोहर साहू साकिन करगीकला थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











