बिलासपुर / प्रार्थी मोतीलाल थारवानी निवासी हेमूनगर नगर तोरवा द्वारा आरोपी राम गोपाल धुरी के विरूद्ध ग्राम मोपका में स्थित भूमि जिसका खसरा नंबर 15 / 143, 15 / 30, 15 / 31, 15 / 32, 15 / 34, 15 / 5 एवं ग्राम लिंगियाडीह में स्थित भूमि खसरा नंबर 15 / 117, 15 / 122 कुल रकबा 3.70 एकड को बिकी करने का सौदा कुल 5 करोड 50 लाख रूपये में सौदा तय कर विभिन्न किस्तो में 5, 10,000रू प्राप्त कर अनुबंधित को किसी अन्य को बिक्री करने का प्रयास करने एवं रजिस्ट्री नही कराने तथा बयाना में दी गई रकम को वापस नही करने के संबंध में की गई शिकायत पर से थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1065/2022 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जाकर आरोपी राम गोपाल धुरी पिता बाबूलाल धुरी उम्र 46 साल साकिन डबरीपारा बबला पेट्रोल पंप के पीछे चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
नाम आरोपी:- राम गोपाल धुरी पिता बाबूलाल धुरी उम्र 46 साल साकिन डबरीपारा बबला पेट्रोल पंप के पीछे चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.




















