छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चाकू दिखाकर राहगीरो को भयभीत करने वाला आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे आरोपी के कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू किया गया जप्त

बिलासपुर : सरकंडा पुलिस के द्वारा राहगीरों को चाकू तलवार दिखाकर भयभीत करने वाले आरोपियो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि आर. के पेट्रोल पम्प के पास आम रास्ते में एक व्यक्ति अपने पास बटनदार चाकू रखा हुआ जिसे लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगों को डरा रहा है जिसे मौके पर जाकर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक ठाकुर पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 19 वर्ष अटल आवास चिंगराजपारा का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!