बिलासपुर : दिनांक 09.01.2023 को प्रार्थिया कु. संजू सूर्यवंशी निवासी चिंगराजपारा ने आरोपिया प्रिया ठाकुर एवं अन्नु ठाकुर के विरूद्ध घर में घुसकर जातिगत गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी
जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियो की लगातार पता तलाश की जाकर 1. प्रिया ठाकुर पिता राजकिशोर ठाकुर उम्र 20 साल 2. अन्नु ठाकुर उर्फ लाडो पिता राजकिशोर ठाकुर उम्र 20 साल सभी निवासी गीतांजली सिटी फेस-1 अटल आवास सरकंडा को पकड़ा गया आरोपियो से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण में 3(1)(द) (ध) एससी / एसटी एक्ट जोडी जाकर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।




















