बिलासपुर : प्रार्थी रोहित शर्मा पिता आर.सी. शर्मा उम्र 35 साल साकिन एनटीपीसी सीपत थाना सीपत का उपस्थित थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर दर्ज कराया कि एनटीपीसी सीपत के रेल्वे ट्रेक खाडा के पास से पुरानी स्कैब रेल पटरी जिसकी कुल लम्बाई 39 मीटर को अज्ञात चोर द्वारा काट कर ले जाने की प्रयास कर रहा था कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था कि जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना अकलतरा जिला जॉजगीर चाम्पा क्षेत्र के दो व्यक्ति 1. प्रेमलाल चेलक पिता मोहन चेलकर उम्र 50 साल साकिन लेबर कालोनी वार्ड नं. 20 अकलतरा, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा 2. गोलू बंजारे पिता गौटिया बंजारे उम्र 28 साल साकिन पोड़ीभाठा अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था कि सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झॉ एवं सीएसपी श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन में टीम बनाकर थाना अकलतरा जिला जॉजगीर चाम्पा आरोपीगण के निवास स्थान को घेरा बंदी कर अभिरक्षा में लेकर थाना सीपत लाकर पुछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनॉक 04.07.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है। मामले के अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पता तलाश किया जा रहा है।
Related Articles
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर
सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट













