छत्तीसगढ़

बिलासपुर : इंस्टाग्राम में अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…

बिलासपुर :- दिनांक 07.09.2022 को पीडिता ने आरोपी निहाल पाण्डेय के विरूद्ध उसकी अंतरंग एवं अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल कर उसकी सहेली एवं रिश्तेदारो को भेजने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना सरकंडा में अपराध कमांक 1007 / 2022 धारा 509 ख भादवि 67 आई टी एक्ट भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश की जाकर निहाल पाण्डेय पिता श्री सुरेश कुमार पाण्डेय उम्र 20 साल साकिन विजयापुरम एफ 63 सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया है तथा आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपीः– 1. निहाल पाण्डेय पिता श्री सुरेश कुमार पाण्डेय उम्र 20 साल साकिन विजयापुरम एफ 63 सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!