छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अपहृत बालक एवं बालिका को सकुशल किया गया बरामद, अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

बिलासपुर :- प्रार्थिया दिनांक-09/11/2022 केा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग लड़की, उम्र 17 वर्ष, एवं लड़का 13 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया है, की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-519/2022 एवं 520/2022 धारा-363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,

थाना स्तर में टीम बनाकर अपहृता बालिका एवं बालक की लगातार संभावित क्षेत्रों में दबिश देकर पता तलाश की जा रही थी, जो दौरान पतासाजी दिनांक-16/11/2022 को अपहृता बालिका एवं बालक का इंन्दु चौक, बिलासपुर में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जित्तु के कब्जे से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। बालिका का महिला अधिकारी से एवं माननीय न्यायालय से कथन लेखबद्ध कराया गया, जो अपने कथन में आरोपी जसबीर सिंह द्वारा अपने मोटर सायकल से इसे एवं इसके भाई को भगाकर अपहरण रतनपुर, औरापानी, ले जाना एवं उसकी दरमियान बालिका के साथ दुष्कर्म करना बताई, जो आरोपी जसबीर सिंह के विरुद्ध धारा-366, 376 भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी :- जसबीर सिंह उर्फ जित्तु पिता सर्वजीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, सा.गुरुघासीदास विश्वविद्यालय गेट के सामने, छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!