छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अपने घर में काम के बहाने बुलाकर अश्लील विडियो दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर : दिनांक 03.07.2022 को पीडित नाबालिग की माँ द्वारा थाना सरकंडा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दुर्गेश यादव उसकी नाबालिग लडकी को काम के बहाने अपने घर बुलाकर अश्लील विडियो दिखाकर माह मई 2021 में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया था और उसका विडियो भी बना लिया था उसके बाद उसकी लडकी का अश्लील विडियो को सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसकी नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म किया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु. से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगतार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी जो आरोपी लगातार पीडित के परिजनो को अश्लील विडियो सोशल मिडिया में वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था जो एंटी काइम एंड सायबर यूनिट टीम से प्राप्त तकनीकी सहायता से आरोपी दुर्गेश कुमार यादव पिता स्व. रामाधार यादव उम्र 28 साल साकिन जांजी तलाब के पास अरविंद नगर बंधवापारा को रायपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिससे पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफतार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया जायेगा ।

नाम आरोपीः- दुर्गेश कुमार यादव पिता स्व. रामाधार यादव उम्र 28 साल साकिन जांजी तलाब के पास अरविंद नगर बंधवापारा

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक तदबीर सिंह पोर्ते, राहुल सिंह चंदेल, अशफाक अली का विशेष योगदान रहा ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!