छत्तीसगढ़

आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या एवं एक अन्य घायल…

डोंगरगढ़ : प्रार्थी शाहरुख खान, पिता – जहरुद्दीन खान, उम्र – 23 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़ द्वारा थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.07.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे वह अपने भाई फारुख खान, मित्र सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो एवं धनु यादव के साथ कश्मीरी पारा स्थित धनु यादव के घर जा रहा था। इसी दौरान कश्मीरी पारा गली में आरोपी अभय निषाद, जिसका पूर्व से धनु यादव के साथ विवाद था, हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर आया तथा गाली-गलौच करते हुए सभी को मारने के लिए दौड़ा लिया भागने के दौरान प्रार्थी शाहरुख खान गिर गया, जिस पर आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर प्राणघातक हमला किया। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे धारदार लोहे के चाकू से धनु यादव उर्फ धनेश के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल-112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची, किंतु उपचार के दौरान धनु यादव की मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 419/2026, धारा 109, 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय निषाद को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी अभय निषाद, पिता – संतोष निषाद, उम्र – 23 वर्ष, निवासी – कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!