छत्तीसगढ़

बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले युवक को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार..

गरियाबंद– दिनांक 27-05-2022 को प्रार्थीया थाना हाजिर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19-05-2022 से 25-05-2022 तक आरोपी दुर्गेश साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 22 साल साकिन परतेवा हाल राजिम तहसील के पास थाना राजिम जिला गरियाबंद ने पीडिता को शादी का झांसा देकर कई बार तहसील राजिम के पास झोपडीनुमा मकान व गोबरा नवापारा में किराये के मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना किया जा रहा था कि विवेचना दौरान आरोपी दुर्गेश साहू का कृत्य अपराध धारा 376(2)(n) भादवि का अपराध पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी राजिम, विवेचनाधिकारी उनि रामेश्वरी बघेल, प्रआर रवीन्द्र गिरी, आरक्षक रोशन साहू, राकेश रोशन वर्मा , विमल लकडा, गोविंद मरकाम ,विक्रम साहू, सैनिक विक्की सोनी का विशेष योगदान रहा

गिरफ्तार आरोपी का नाम – दुर्गेश कुमार साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 22 साल साकिन परतेवा हाल राजिम तहसील के पास थाना राजिम जिला गरियाबंद (छग)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!