छत्तीसगढ़

पैसा डबल नहीं, 80 गुना करने का लालच: बिल्हा में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बिल्हा : प्रार्थी शिव कुमार चेरवा पिता स्व. विजय करन चेरवा उम्र 52 वर्ष निवासी शरडी पाण्डूपारा चर्चा थाना चर्चा जिला कोरिया बैकुण्ठपुर का दिनांक 03.02.2026 का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमे गुरूजी, सरपंच रिखीराम नवरंग, विमला बाई, बृहस्पति एवं ब्रीज बाई गोड एवं उसका ड्राईवर विजय राज सभी एक राय होकर झरन के नाम पर 2,50,000 रूपये प्राप्त कर ठगी करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर घटना के हालात से श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराकर आरोपीयो का तत्काल गिर करने की निर्देश पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियो की पतासाजी कर थाना लाकर रिखीराम नवरंग, विजय राज, बृजबाई गोड, विमला बाई, वृहस्पति बाई गोड से कडाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी से झरन के नाम पर 2,50,000 रूपये प्राप्त कर ठगी करना स्वीकार किये। आरोपीगण से ठगी हुये रकम 1,85,000 रूपये जप्त कर आरोपीगण को दिनांक 03.02.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपीगण – 1. रिखीराम नवरंग पिता झुंगूल नवरंग उम्र 52 वर्ष निवासी सम्बलपुरी थाना बिल्हा

जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2. विजय राज पिता मुरित रमा राज उम्र 48 वर्ष निवासी तिवरता थाना दीपिका जिला कोरबा (छ.ग.)

3. बृजबाई गोड पति श्याम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी माचाडोली बांगो थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

4. विमला बाई पति देव कुमार उम्र 32 वर्ष निवाीस बिंझरा थाना कटघोरा जिला कोरा (छ.ग.)

5. वृहस्पति बाई गोड पति दाउ सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी जुराली नगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!