छत्तीसगढ़

पुलिस चौकी गणेशमोड़ थाना बलरामपुर की बड़ी कार्यवाही, हत्या की गुत्थी सुलझा, आरोपी 12 घंटे में हुआ गिरफ्तार….

बलरामपुर :- प्रार्थीया शिवमनिया कोरवा पति स्वर्गीय बलवंत कोरवा उम्र 35 वर्ष चिरकोमा हर्राटोला के द्वारा दिनांक 09/12/20 को चौकी आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08/12/20 के रात्रि करीब 9:00 बजे खाना खाकर सपरिवार घर में थे कि इसका जेठ सकरा कोरवा आया तथा इसके पति को आवाज देकर बुलाया पति के घर से बाहर आने पर घर के बाहर जल रहे आग के पास बैठ कर दोनों आग तापने लगे कि कुछ देर के पश्चात सकरा हड़िया शराब के नशे में इसके पति से झगड़ा विवाद करने लगा तथा वहां से अपने घर चला गया तथा इसकी पति बलवंत घर के परछी में आकर बैठ गया कि कुछ देर पश्चात इसका जेट सकरा कोरवा हाथ में चाकू लेकर आया और इसके पति के पेट में चाकू से दो बार प्राण घातक प्रहार किया तथा वहां से भाग गया तब यह चिल्लाई तब इसके पड़ोसी आए तथा उपचार हेतु तत्काल बलरामपुर अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान बलवत कोरवा की मृत्यु हो गई रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध किया धारा 302,450 भादवि कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।जिसपर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक सुरगुजा रेंज सुरगुजा श्री रतनलाल डांगी(भापुसे) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगज श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे) महोदय के द्वारा तत्काल आरोपी के गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री प्रशांत कतलम महोदय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी गणेशमोड़ सुनील तिवारी के हमराह चौकी से टीम गठित कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु रवाना हुए घटनास्थल जाकर हमराह स्टाफ के आरोपी सकरा कोरवा को घेरा बंदी कर पकड़ा गया पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया तथा आरोपी सकरा कोरवा पिता मालिकवा कोरवा उम्र 38 वर्ष साकिन चिरकोला पारा चौकी गणेशमोड थाना बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर बलरामपुर भेजा गया।

पुलिस के उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी गणेशमोड़ सुनील तिवारी, सउनि रोपन राम प्रधान आरक्षक शीपक शर्मा आरक्षक बसंत कुमार,काजू यादव त्रिभुवन सिंह का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

उक्त कार्यवाही में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक सुरगुजा रेंज सुरगुजा श्री रतनलाल डांगी(भापुसे) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगज श्री रामकृष्ण साहू (भापुसे) महोदय के द्वारा बधाई दी गई है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!