छत्तीसगढ़

नागोराव स्कूल के पास गाडी मोडने के विवाद को लेकर धारदार वस्तु से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थी प्रखर शर्मा पिता उमेश शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी मोपका जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने पिता को बैठाकर कर मोटर सायकल से मंगला से जूना बिलासपुर होते हुए मोपका जा रहा था कि रात्रि 08.00 बजे नागोराव स्कूल के तिराहा में मोटर सायकल क्रमांक-CG10 / BX8253 का आरोपी चालक प्रार्थी के मोटर सायकल से टकरा गया इसी बात पर आरोपी के द्वारा प्रार्थी एवं उसके पिता को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच देकर अपने दोस्तों अरमान खान तथा अमन भौरे को बुला लिया और तीनों हांथ मुक्का व धारदार वस्तु से प्रार्थी व प्रार्थी के पिता उमेश शर्मा से मारपीट किये हैं जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 404/25 धारा-109 (1),296,115 (2), 351 (2), 118 (1),3 (5) बीएनएस, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री रजनेश सिंह के द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली में टीम बनाकर फरार आरोपियो को त्वरित पहचान कर घेराबंदी कर रायपुर रोड से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक – CG10/BX8253 व बटनदार चाकू को जप्त किया गया है, आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी :- (1) सैफ खान उर्फ सैफू पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी गांधी चौक के पास फजलबाडा गांधी चौक

(2) अरमान खान पिता फिरोज खान उम्र 19 वर्ष निवासी करबला रविदास चौक

( 3 )अमन पिता संजू भौरे उम्र 22 वर्ष फजल बार गांधी चौक सभी सिटी कोतवाली बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!