छत्तीसगढ़

नशे की हालत में मोटरसाइकिल से गिरकर अस्पताल आने एवं डॉक्टर से ईलाज कराने के नाम पर अमर्यादित व्यवहार कर धक्का-मुक्की करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 10.11.2022 को प्रार्थी डॉक्टर रोशन बरियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 08.11.2022 की रात्रि 08:30 बजे अपनी ड्यूटी में थे उसी समय दो लड़के शराब के नशे में आए और वार्ड बॉय शैलेन्द्र जो ड्यूटी में था उसे आकर इमरजेंसी वार्ड कहां पर है मेरे को जल्दी भर्ती करो, तब वार्ड बॉय ने डॉक्टर साहब को बुला रहा हूं कुछ देर बैठो कहने पर उसके साथ अमर्यादित व्यवहार करने लगे। प्रार्थी डॉक्टर के वहां आने पर भी वे उनके साथ अमर्यादित व्यवहार कर, बाहर से आदमी बुलाकर मारपीट करेंगे कहते हुए धमकी देकर वहां से चले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी मनोरा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान चौकी मनोरा पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर उक्त दोनों आरोपी 1- विकास कुमार भगत उम्र 19 साल निवासी दंडतोली गोरिया मनोरा एवं 2-शंकर सोनकर उम्र 25 साल निवासी विष्णु बागान जशपुर* को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर उन्हें दिनांक 11.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!