छत्तीसगढ़

नर्स के साथ ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और बल प्रयोग करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

मुंगेली : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर में स्टाफ नर्स के रूप में पदस्थ प्रार्थिया सरिता कुर्रे ने दिनांक 28.12.2022 को थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, किशनपुर निवासी तुलसी साहू नामक व्यक्ति उसके प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित निवास पर शाम 7ः30 बजे आकर प्रार्थिया से दवाई मांगने लगा, जिस पर प्रार्थिया द्वारा हॉस्पीटल में दवाई देने की बात कहने पर आरोपी तुलसी साहू ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 303/2022 धारा 294, 186, 332, 353 भादवि तथा छत्तीसगढ चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम 2010 की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना जरहागांव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलसी साहू को उसके निवास में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!