छत्तीसगढ़

दुर्ग : शातिर मोटरसाइकिल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे चिरहुला जिला मुंगेली से आकर करता था चोरी पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में जा चुका है जेल….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

दुर्ग :- आरोपी के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल पुलिस ने किया बरामद दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में श्री संजय कुमार धूव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग , श्री प्रवीर चंद तिवारी उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला दुर्ग एवं श्री राकेश कुमार जोशी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।

इसी तारतम्य में दिनांक 06/04/2021 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी नेवई श्री भावेश साव के नेतृत्व मे उपनिरी० धनीराम नारंगे ,सउनि पूर्ण बहादुर, प्र०आर० ब्रह्मानंद, आरक्षक पंकज कुमार, संतोष गुप्ता ,पन्ने लाल, शाहबाज खान, जुगनू सिंह , उपेंद्र यादव, शमीम खान, अनूप शर्मा एवं अजीत यादव द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया जिसने अपना नाम वीरेंद्र जोशी पिता शंकर जोशी उम्र 40 वर्ष पता चिरहुला जिला मुंगेली थाना मुंगेली होना बताया आरोपी के पास काले रंग का स्प्लेंडर प्रो वाहन मिला जिसे 1 वर्ष पूर्व हीरीं बिलासपुर से चोरी करना बताया। आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में भी अलग-अलग स्थान से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया जिसे ताल पूरी परिजात कॉलोनी में छिपाकर रखने बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी से कुल 6 नग चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में अग्रिम कार्यवाही थाना नेवई से की जा रही है ।

आरोपी का नाम
1. नेवई इस.क. 03/2021 वीरेंद्र जोशी पिता शंकर
जोशी उम्र 40 वर्ष पता जा०फौ० चिरहुला जिला मुंगेली

जप्त मशुरका

1. नेवई इस.क. 03/2021 वीरेंद्र जोशी पिता शंकरजोशी उम्र 40 वर्ष पता जा०फौ० चिरहुला जिला मुंगेली

1. Passion pro CG07LX7401

2. Tvs star City CG07LP8130

3. HERO PASSION PRO CG07BF5519

4.HONDA SHINE CG07LN2705

5.HEROHONDACD DULEX CG07LN2209

6.HERO SPLENDER PRO CG10E5980
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!