छत्तीसगढ़

दुर्ग: नशीली गोलियों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, कार और मोबाइल भी पुलिस के कब्जे में

दुर्ग : थाना भिलाईनगर पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाल मैदान, हुडको स्थित गणेश पंडाल के पास संदिग्ध कार की जांच की गई, जिसमें अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई। दिनांक 27.09.2026 को थाना भिलाईनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल मैदान, हुडको स्थित गणेश पंडाल के पास एक सफेद रंग की कार में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध नशीली टैबलेट रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध कार की घेराबंदी कर उसमें मौजूद तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान कुल 260 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, वजन 33.800 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,04,000/- बरामद हुई। बरामद टैबलेट के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 540/2026, धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखकर अवैध रूप से परिवहन/बिक्री किए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। प्रकरण में बरामद सामग्री एवं अन्य तथ्यों के आधार पर विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम : 1. हेमन्त कुमार देवांगन, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाटनकर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग।

2. आशीष दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी LIG-285, हुडको, थाना भिलाईनगर, जिला दुर्ग।

3. अमन सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी मकान नं. 81/I, परिजात तालपुरी, थाना भिलाईनगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री : 1. अल्प्राजोलम टैबलेट कुल 260 नग, वजन 33.800 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,04,000/-।

2. सफेद रंग की कार क्रमांक CG 04 H 4345, अनुमानित कीमत ₹70,000/-।

3. 04 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹50,000/-।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!