छत्तीसगढ़

दुर्ग : थाना खुर्सीपार पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया चोरी का आरोपी, चोरी गये माल 4 घंटे के अंदर बरामद…

दुर्ग : ज्ञात हो कि प्रार्थी विक्की उमेश शाह निवासी दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.06.2022 को रात्रि 11.00 बजे प्रार्थी खाना खाकर उपर कमरे मे सो गया था सुबह उठकर नीचे कमरा मे गया तो देखा कि कमरे का आलमारी टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था, सुटकेश का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सुटकेश के अंदर रखे सोने की 2 मंगलसुत्र, सोने की 2 अंगुठी, सोने की 1 नग मांग टीका, सोने की 1 नग नाक की फूल्ली, सोने की 1 नग नाक की नाथिया, एक नग चांदी का सिक्का जुमला कीमती 40,000 रूपये एवं नगदी रकम 7000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक पल्लव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई श्री विश्वास चंद्रकार के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अपराध दर्ज करने उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस चोरी गई मशरूका एवं अज्ञात अरोपी का पता तलाश करने में जुट गई। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि संतोष बंजारे एवं अमित लांजेवार को घटना दिनांक को दुर्गा मंदिर के आसपास घुमते देखा गया था। कि तत्काल खुर्सीपार पुलिस संतोष बंजारे पिता उमेन्द्र चंद बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार एवं अमित कुमार लांजेवार पिता राजकुमार लाहेवार उम्र 29 वर्ष निवासी जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला खुर्सीपार को ट्रांसपोर्ट नगर नहर के पास घेराबंदी कर पकडा कर थाना लाये जिसे पूछताछ करने पर चोरी करना कबुल किया। आरोपी संतोष बंजारे एवं अमित लांजेवार के कब्जा से 1 नग सोने का मंलसुत्र 1 नग सोने का नथिया 1 नग सोने का मांगटीका जुमला कीमती 20,000 रूपये नगदी रकम को खाना पीना मे खर्च करना बताये आरोपी संतोष बंजोर व अमित लांजेवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!