छत्तीसगढ़

थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा में गांजा, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी बंटी साहा गिरफ्तार..

रायपुर – दिनांक 11.06.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा फेस 01 स्थित गेट नंबर – 01 के सामने एक व्यक्ति मोटर सायकल में बोरी में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं मोटर सायकल की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बंटी साहा निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकेे पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से लगभग 19 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है।

टीम के सदस्यों द्वारा बंटी साहा की चेकिंग के दौरान उसके पास 01 नग पिस्टल एवं 02 नग जिंदा कारतूस रखा होना भी पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल व जिंदा कारतूस को झारखण्ड से लाना बताया गया है। आरोपी किसी कड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस लेकर घुम रहा था, जिस पर आरोपी बंटी साहा के विरूद्ध पृथक से थाना धरसींवा में धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – बंटी साहा पिता निधर रंजन साहा उम्र 41 साल निवासी कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!