छत्तीसगढ़

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित सराफ ब्रदर्स दुकान में चोरी कर फरार होने के दौरान मौके से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

विवरण – चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को रात्रि गश्त को मुस्तैदी पूर्वक करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 09-10.06.2022 की दरम्यानी रात्रि थाना प्रभारी गंज द्वारा अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त किया जा रहा था, कि गश्त के दौरान थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित सराफ ब्रदर्स दुकान के बाहर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से अपने हाथ में लोहे का राॅड लेकर दिखा जिससे बातचीत करने की कोशिश करने पर वह भागने का प्रयास करने लगा जिसे थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश कुमार साहू निवासी स्टेशन पास गंज का होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सुरेश कुमार साहू के द्वारा तेलघानी नाका स्थित सराफ ब्रदर्स दुकान के शटर में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर 28 नग चांदी का सिक्का चोरी करना बताया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 28 नग चांदी का सिक्का कीमती लगभग 50,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राॅड जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज मंे अपराध क्रमांक 160/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इस प्रकार पुलिस की तत्परता एवं सजगता से चोरी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार – सुरेश कुमार साहू पिता कौशल प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष निवासी स्टेशन के पास, थाना गंज, रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!