छत्तीसगढ़

तबली से गर्दन को मारकर की थी हत्या, चंद घंटों के भीतर ही किया आरोपी को गिरफ्तार…

मुंगेली : ग्राम कांदाबाड़ी चौकी खुड़िया निवासी प्रार्थी नारायण यादव ने थाना लोरमी में उसके भाई छुन्ना यादव को कांदाबाड़ी, खुड़िया निवासी फगुवा यादव ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार तबली से गर्दन को मारकर हत्या कर दिया है, कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 781/2022 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया।

मृतक एवं आरोपी का परिवार ग्राम कांदाबाड़ी में वनभूमि पर कृषि कार्य करते हैं। दोनो परिवारों के बीच में कृषिभूमि को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। पूर्व में भी मृतक एवं आरोपी के पुत्र बीच वाद-विवाद तथा हाथापाई हुई थी। इसी विवाद के चलते दिनांक 06.11.2022 को 12ः30 बजे आरोपी फगुवा यादव ने छुन्ना यादव को गले में धारदार हथियार से मैथू उर्फ ढोढीया यादव के खेत में मारकर हत्या कर दिया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना लोरमी, चौकी खुड़िया एवं चौकी चिल्फी की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कांदाबाड़ी में जंगल में घेराबंदी करते हुए आरोपी फगुवा यादव को अभीरक्षा में लेकर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार तब्बल एवं घटना वक्त स्वयं पहने खून लगे कपड़े बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!