जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 23 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 03.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उक्त दिनांक के दोपहर 01 बजे अपने घर में अकेली सो रही थी, उसी समय आरोपी दीपक यादव उसे अकेला जानकर उसके घर में जबरदस्ती प्रवेश कर प्रार्थिया के हाथ-मुँह को दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी प्रार्थिया मोबाइल से अपने पति को दी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में धारा 450, 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी दीपक यादव के निवास में दबिश देकर चंद घंटे के भीतर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। प्रकरण में *आरोपी दीपक यादव उम्र 21 वर्ष निवासी डूमरटोली थाना बगीचा* को दिनांक 04.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उ.नि. सकलु राम भगत,आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. 461 सुधीर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




















