छत्तीसगढ़

जशपुर : मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर : दिनांक 31-07-2022 को प्रार्थी घनश्याम यादव निवासी छातासरई ने थाना-बागबहार में लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि प्रार्थी का चिकनीपानी तिराहा में मोबाइल दुकान है, दिनांक 30-07-2022 को शाम 07 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था, कुछ दिन पूर्व प्रार्थी के मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी जिस कारण प्रतिदिन रात्रि करीब 11-12 बजे दुकान चेक करना जाता था। दिनांक 30-07-2022 के 11ः30 बजे मोबाइल दुकान चेक करने गया तो सटर करीब 02 फिट उठा था, पास में जाकर देखा तो 02 आदमी मोबाइल सामानों को चोरी कर रहे थे, प्रार्थी द्वारा 01 आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया तथा दूसरा आरोपी सटर बंद करने से पकड़ा गया। दूसरा पकड़ा गया नाबालिग बालक को पूछताछ करने पर बताया कि उसका साथी राजेश उर्फ राजू यादव निवासी-दिवानपुर पत्थलगांव के साथ चोरी का मोटर सायकिल में चोरी करने के लिए निकले थे तथा चिकनीपानी मोबाइल दुकान में चोरी करने घुसे थे।

प्रार्थी घनश्याम यादव की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। अपचारी बालक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दिनांक 01-08-2022 को किशोर न्याय बोर्ड जशपुर में पेश किया गया एव फरार आरोपी राजेश यादव उर्फ राजू उम्र 19 वर्ष निवासी-दिवानपुर पत्थलगांव मुखबीर सूचना पर बागबहार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दिनांक 02-08-2022 को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी की मोटर सायकिल बजाज प्लेटिना नंबर CG13UJ-7149 को आरोपी से जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!