जशपुर : प्रार्थी महेश राम निवासी मयूरंचुदी चौकी करडेगा ने दिनांक 19.06.2022 को चौकी करडेगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक के दिन में लगभग 11ः00 बजे अपने साथी ललित राम के साथ पक्की डाड़ी जंगल की ओर आम खाने के लिये गया था, उसी दौरान 02 व्यक्ति मोटर सायकल में एक बकरी को पकड़कर बालाछेका जंगल की ओर ले गये कुछ देर बाद बकरी को छोड़कर वापस मयूरचुंदी की ओर लौट गये। प्रार्थी एवं उसका दोस्त दोनों बालाछेका जंगल की ओर जाकर बकरी को ढूंढ रहे थे उसी समय एक झाड़ी के बीच उन्हें मृत बकरी मिला, वे दोनों पुनः गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी दिये। कुछ देर बाद 02 व्यक्ति पुनः मोटर सायकल से बालाछेका जंगल में आये और मृत बकरी को ले जाने के लिये उसे जूट का बोरा में डालने लगे, उसी समय गांव के लोग उन्हें दौड़ाने लगे और भाग रहे उन दोनों अज्ञात व्यक्तियों को गांव वाले पकड़कर पुलिस के सुपूर्द कर दिये। पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होनें अपना नाम भुनेश्वर यादव एवं संतोष यादव बताया, एवं उक्त बकरी को चोरी कर मारना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 379, 429 भा.द.वि. का पाये जाने पर *आरोपीगण भुनेश्वर यादव उम्र 32 साल एवं संतोष यादव उम्र 23 साल दोनों निवासी खारीझरिया थाना कुनकुरी* को दिनांक 19.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Related Articles
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; जानें छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में रहेगा तूफान का असर
सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट













