छत्तीसगढ़

जशपुर : ने पीकअप वाहन से मादक पदार्थ गांजा मात्रा 04 क्विंटल 20 किलोग्राम की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 16.06.2022 को थाना तपकरा को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पीकअप वाहन में 02 लोग अपने साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखकर एवं उसके उपर नमक की बोरी रखकर तस्करी करते हेतु ओड़िसा की ओर से अंबिकापुर की ओर जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा से हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के साथ ग्राम उपरकछार नामनी चौक पुलिस चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा बनडेगा की ओर से एक सफेद कलर का पीकअप वाहन क्र. UP 64 BT 2028 चेक पोस्ट पर तेज गति से आया, जिसे बेरियर के पास रोका गया, उक्त वाहन के चालक एवं साथ में रहे व्यक्ति से पूछताछ करने पर वाहन चालक अपना नाम अजय राजवाड़े एवं सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अजीत कुमार बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त पीकअप वाहन की तलाशी लेने पर नमक की बोरियों ने नीचे छिपाकर रखे भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा मिलने पर उक्त दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को ओड़िसा से अंबिकापुर की ओर विक्रय करने हेतु ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त पीकअप वाहन को जप्त कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के *आरोपीगण (1) अजय राजवाड़े उम्र 25 साल निवासी जोगीबंध थाना मनीराम जिला सरगुजा छ.ग. एवं (2) अजीत कुमार उम्र 25 साल निवासी हर्राटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर (म.प्र.)* को दिनांक 16.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!