छत्तीसगढ़

जमीन विवाद को लेकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थिया जुगमनिया पैंकरा उम्र 55 साल निवासी जामझोर ने दिनांक 13.11.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति रामनंदन साय पैंकरा उम्र 60 साल उक्त दिनांक के प्रातः 08 बजे अपने भतीजी के हिस्से की जमीन में हल से जुताई कर रहा था उसी समय उसके 02 छोटे भाई 1-घनश्याम साय पैंकरा उम्र 58 साल 2-शंकर पैंकरा उम्र 52 साल एवं भतीजा 3-दिगंबर साय पैंकरा उम्र 30 साल पहुंचकर बोले कि यह उनका जमीन है क्यों जुताई कर रहे हो कहने पर रामनंदन साय पैंकरा बोला कि यह उसके भतीजी का जमीन है उसी के कहने पर जुताई कर रहा हूं तो वे सभी एक राय होकर हल मत चलाओ, हल चलाओगे तो तुम्हें जान से मार देंगें बोलने पर रामनंदन साय पैंकरा के द्वारा मारकर देखो बोलने पर शंकर पैंकरा और दिगंबर साय मिलकर रामनंदन साय पैंकरा को पकड़े और घनश्याम पैंकरा डंडा से मार रहा था उसी समय भतीजी बीच-बचाव करने आई तो आरोपी शंकर पैंकरा ने भतीजी का गला को पकड़ लिया था और आरोपी घनश्याम पैंकरा डंडा से रामनंदन साय पैंकरा को पुनः मारने लगा, रामनंदन साय पैंकरा छुड़ाकर भाग रहा था भागते समय घनश्याम पैंकरा हाथ में रखे डंडा से रामनंदन साय पैंकरा के सिर में प्राणघातक हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 323, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया एवं आरोपी घनश्याम पैंकरा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया।

आरोपीगण 1-घनश्याम साय पैंकरा उम्र 58 साल 2-शंकर पैंकरा उम्र 52 साल एवं 3-दिगंबर साय पैंकरा उम्र 30 साल के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 13.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!