छत्तीसगढ़

चोरी की 2 मोटर सायकल सहित विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक सहित 2 गिरफ्तार, चौकी उमेश्वरपुर पुलिस की कार्यवाही..

सूरजपुर : दिनांक 27.11.22 को ग्राम अंधला, थाना लखनपुर निवासी मुनेश्वर प्रसाद राजवाड़े ने चौकी उमेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 नवम्बर को तारकेश्वरपुर बाजार में मनिहारी सामान बेचने एचएफ डिल्क्स मोटर सायकल से आया था, मोटर सायकल को बाजार में खड़ी कर सामान बिक्री करने चला गया, वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं था किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 140/22 धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।

इसी बीच चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सलका निवासी एक व्यक्ति चोरी की दो मोटर सायकल रखा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि तारकेश्वरपुर साप्ताहिक बाजार से 1 नग एचएफ डिलक्स मोटर सायकल तथा 1 नग बजाज पल्सर मोटर सायकल को अम्बिकापुर स्थित मैरिन ड्राईव के पास से चोरी किया है। मामले में संलिप्त आरोपी महेन्द्र चौहान पिता अमरनाथ उम्र 22 वर्ष निवासी अंधला, थाना लखनपुर को पकड़ा गया, दोनों की निशानदेही पर चोरी की 2 मोटर सायकल कीमत 1 लाख रूपये का बरामद किया गया।मामले में विधि विरूद्ध संषर्घरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया तो वहीं आरोपी महेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!