छत्तीसगढ़

चारपहिया वाहनों में गांजा की तस्करी करते 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार….

रायपुर : दिनांक 19.01.23 को थाना डी.डी.नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति 02 नग चारपहिया वाहन में गांजा रखकर भिलाई से रायपुरा डी.डी.नगर की ओर आ रहे है। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये नंबर के वाहनों को रायपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ गेट पास आता देख चिन्हांकित कर रूकवाया गया। दोनों चारपहिया वाहनों में 02 – 02 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम कुलदीप सिंग, सोनू सिंग, दीपाकर मजुमदार एवं लक्की सिंग निवासी दुर्ग एवं रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके चार पहिया वाहनों की तलाशी लेने पर वाहनों में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 07 किलो 100 ग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त क्रुज कार क्रमांक सी जी/07/बी जी/9951 एवं आई-10 कार क्रमांक सी जी/07/एम/4425 जुमला कीमती लगभग 10,70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 40/23 धारा 20 बी, 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी / 01. कुलदीप सिंग पिता लाभ सिंग उम्र 38 वर्ष निवासी भिलाई पावर हाउस संग्राम चैक थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग। 02. सोनू सिंग पिता स्वर्ण सिंग उम्र 29 वर्ष निवासी कैम्प 1/18 नं. बिन्दा नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग। 03. दीपाकर मजुमदार पिता एस.के. मजुमदार उम्र 32 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर। 04. लक्की सिंग पिता रामेश्वर सिंग उम्र 24 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!