छत्तीसगढ़

गुण्डरदेही क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरी के डेढ माह पुर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मृतक का नौकर ही निकला कातिल..

बालोद : मृतक बालकिशन ताम्रकर पिता टोमन लाल ताम्रकर उम्र 73 साल साकिन सांकरी विगत 04-05 साल से कछार खेत घर ग्राम सांकरी के आम बगीचा बाड़ी खेत में स्थित घर मे रहकर घर के करीबन 12-13 एकड कृषि भूमि का देखरेख करते थे। दिनांक 23.05.2022 को मृतक के पुत्र युगल ताम्रकर के मोबाइल नंबर पर ग्राम मोहलाई निवासी देवधर विश्वकर्मा ने फोन कर बताया की आपके पिताजी की मृत्यु हो गया लगता है, तब मृतक का पुत्र तुरंत कछार खेत अपने चचेरा भाई नवनीत ताम्रकार के साथ आकर देखा तो कुर्सी पर मृत अवस्था में था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी ठोस वस्तु से चोट पहुंचाकर हत्या किया है कि अपराध क्रमांक 109/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर, टीम द्वारा लगातार कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी सतानंद यादव पिता गोपीराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 सांकरी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया जिसमें आरोपी द्वारा हत्या करने कारणों में मृतक द्वारा काम को लेकर व अन्य मजदूरों के सामने बार-बार डांट व जलिल करने से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक की हत्या करने की नीयत से रात्रि में घर से खाना खाकर कछार खेत आम बगीचा में जाकर हत्या जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त हथियार व पहने हुये कपड़े को जप्त कर दिनांक 16.07.2022 के 15.10 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।

नाम आरोपी:- 

सतानंद यादव पिता गोपीराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 सांकरी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!